फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टैरिफ बढ़ोतरी की धमकी पर ईरान से मोम के आयात पर संकट

Sun, 18 Jan 2026 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अमेरिका की ओर ईरान को 25 प्रतिशत टैरिफ लागू की धमकी से जिले की धूपबत्ती अगरबत्ती और माचिस कारोबारियों में हलचल बढ़ गई। टैरिफ बढ़ाने की धमकी के बाद ईरान से कच्चा माल आने पर संकट खड़ा हो गया है। वहां के हालात खराब होने से माल के महंगा होने से भी व्यापारी असमंजस में है।
विज्ञापन

माचिस, धूपबत्ती, अगरबत्ती बनाने में प्रयोग होने वाला मोम ईरान से आता है। ट्रंप की ओर 25 प्रतिशत ईरान पर टैरिफ लागू किया गया तो मोम महंगा होगा। इसके अलावा ईरान के हालात खराब होने से वहां से मोम के आने पर भी संकट खड़ा हो गया।
कई माह बाद मोम का ऑर्डर महंगे दाम पर बुक हुआ है। आईआईए शामली के पूर्व चेयरमैन अनुज गर्ग का कहना है कि ईरान से प्रत्येक महीने 100 मीट्रिक टन मोम आता है जो धूपबती, अगरबती और माचिस बनाने में काम आता है। 25 प्रतिशत महंगे दामों पर मोम मिल रहा है। 100 मीट्रिक टन का ऑर्डर पूरा होने भी कठिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें