फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: इकरा की जीत पर जिले में मना जश्न, अतिशबाजी भी की

Wed, 05 Jun 2024 01:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली मतगणना स्थल पर उदास बैठे भाजपा प्रत्याशी के सर्मथक
विज्ञापन
शामली। लोकसभा सीट का चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कैराना में जश्न मनाया गया और सहारनपुर में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के सहारनपुर आवास पर मायूसी छाई रही। इस दौरान हजारों की भीड़ ने मुनव्वर हसन अमर रहे, नाहिद हसन जिंदाबाद, इकरा हसन जिंदाबाद के नारे लगाए। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मिल के आसपास, भूरा बाईपास और कांधला तिराहे पर अर्धसैनिक बल और पीएसी पर जवान मौजूद रहे। सपा प्रत्याशी इकरा हसन की बढ़त शुरू होने के बाद शामली मंडी स्थल से भाजपा और रालोद कार्यकर्ता धीरे -धीरे निकलना शुरू हो गए थे। हालात यह हो गए कि दोपहर बाद भाजपा के ज्यादातर कार्यकर्ता पंडाल छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी इकरा हसन, विधायक नाहिद हसन के साथ शामली मंडी स्थल पहुंची। देर रात डीएम रविंद्र सिंह ने नव निर्वाचित सांसद इकरा हसन को प्रमाण पत्र जारी कर दिया।मुडेट कला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई।
जनादेश का सम्मान करता हूं : प्रदीप चौधरी
शामली। सपा प्रत्याशी इकरा हसन से कैराना लोकसभा सीट से चुनाव हार चुके भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी का कहना है कि उन्हें जनादेश स्वीकार है। लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की ओर से सहयोग करने पर आभार प्रकट किया। बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा और बसपा जिला प्रभारी सुनील जाटव ने कहा कि जनता का निर्णय का सम्मान करते हैं। बसपा कार्यकर्ता जनता का समर्थन प्राप्त करने का काम करेंगे।

शामली मतगणना स्थल पर उदास बैठे भाजपा प्रत्याशी के सर्मथक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें