फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली पकड़ने के लिए पेट्रोल पंपों पर हुई जांच

Thu, 04 May 2017 12:03 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
raid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। लखनऊ में पेट्रोल पंप मशीन में चिप लगाकर घटतौली करने के मामले के बाद हड़कंप मच गया। शासन के निर्देश पर शामली में पुलिस, प्रशासन और पूर्ति विभाग की टीम ने पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर जांच कराई। मशीन चेक कराई गई, लेकिन किसी भी पेट्रोल पंप पर घटतौली नहीं मिली। 
विज्ञापन


बुधवार को शासन के आदेश पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने पेट्रोल पंपों पर चेकिंग के लिए टीम का गठन किया। एसडीएम शामली एमपी सिंह, सीओ थानाभवन सुनील कुमार त्यागी, जिलापूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय और पूर्ति निरीक्षक कंवरसैन के नेतृत्व में टीम ने पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान शुरू किया।
टीम के साथ भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन का एक अधिकारी भी साथ रहा। सबसे पहले शामली में गुरुद्वारा तिराहे के पास स्थित धारूमल पेट्रोल पंप पर पहुंची टीम ने मशीन की जांच कराई। गहनता से छानबीन करने के बावजूद मशीनों में किसी तरह की चिप लगी नहीं मिली तथा घटतौली भी नहीं पाई गई। 
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने बाबरी में बुटराड़ा-हिंड मार्ग पर स्थित गुरु कृपा फिलिंग स्टेशन पर चेकिंग कराई। वहां लगी सभी मशीनों को ख्रोलकर देखा गया, मगर उनमें में भी चिप का इस्तेमाल नहीं मिला तथा घटतौली भी नहीं पाई गई। इसके बाद कस्बा थानाभवन में अजीज फिलिंग स्टेशन पर पहुंचकर    गहनता से जांच कराई गई। एसडीएम एमपी सिंह ने बताया कि बुधवार को तीन पेट्रोल पंपों पर   जांच की गई। तीनों में से किसी     भी पेट्रोल पंप पर घटतौली नहीं मिली। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें