शामली नगर पालिका में ईओ कक्ष के बाहर खड़ेे कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में नगरपालिका परिषद शामली के चेयरमैन अरविंद संगल के खिलाफ दर्ज मामले की जांच करने सीओ द्वितीय गाजियाबाद मनीष मिश्रा शामली पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने और तत्कालीन विवेचक सीओ सिटी से विवेचना संबंधी कागजात लेने के बाद वह गाजियाबाद लौट गए।
गौरतलब है कि तत्कालीन अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने चेयरमैन अरविंद संगल के खिलाफ शामली कोतवाली में एससीएसटी एक्ट, मानसिक उत्पीडन और छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे पूर्व अमिता वरुण ने राष्ट्रीय महिला आयोग तथा एससीएसटी आयोग में भी इसकी शिकायत की थी।
मामले की विवेचना सीओ सिटी निशांक शर्मा कर रहे थे। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इसकी विवेचना से खुद को बचाते हुए आईजी जोन को पत्र भेजकर विवेचना ट्रांसफर कराने की मांग की थी। इसी के चलते केस की विवेचना आईजी जोन के आदेश पर गाजियाबाद ट्रांसफर हुई और सीओ द्वितीय मनीष मिश्रा को जांच सौंपी गई। एक सप्ताह पूर्व ही अमिता वरुण ने गाजियाबाद जाकर चेयरमैन के खिलाफ लगाए आरोपों को सही ठहराते हुए बयान दर्ज कराया था।
इसी मामले में बुधवार को सीओ मनीष मिश्रा प्रकरण की जांच करने के लिए शामली पहुंचे। पहले उन्होंने सीओ सिटी निशांक शर्मा से मुलाकात कर विवेचना से जुड़े कागजात लिए।