फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में घर में घुसकर हमला, महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
शामली मार पीट से घायल महिला - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
घर में घुसकर हमला, महिला समेत चार घायल
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला कलंदरशाह नई बस्ती में लेनदेन के विवाद में घर में घुसकर चार लोगों को गंभीर घायल कर दिया, जिनमें दो घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से शहर कोतवाली में नौ नामजद और छह-सात अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला कलंदरशाह नई बस्ती निवासी फरमान ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता मेजर ने नई बस्ती में स्थित एक प्लाट की मोहल्ले के प्रापर्टी डीलर हसीन व फैयाजुद्दीन के माध्यम से तीन माह पहले अदला बदली की थी। जिसमें लेनदेन में 165000 रुपये हसीन व फैयाजुद्दीन पर रह गए थे। उसके पिता ने दोनों प्रॉपर्टी डीलरों से अपने रुपयों का तकादा किया, लेकिन वे आजकल करते हुए टालते रहे और बाद में रुपये देने से इंकार करते हुए उनके साथ गाली गलौच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरमान के मुताबिक शुक्रवार शाम को उसका पिता और परिवार का सादिक घर पर बैठे थे। उसी समय हसीन, फैयाजुुद्दीन, इस्लाम, शोएब पुत्र निसार, वसीम, महबूब, नाजिम, फैजान, रज्जाक और छह-सात अज्ञात लोग धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए और हमला कर दिया। हमले में उसका पिता मेजर, सादिक, शोएब पुत्र शहजाद, आबो पत्नी मेजर व अन्य घर के सदस्य घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से मेजर व सादिक को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें