शामली। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार दोपहर डीएम ओपी वर्मा, एडीएम भरत पांडे, जिला कोषाधिकारी एसके गौतम की मौजूदगी में लेखपालों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार शुरू हो गया।
साक्षात्कार बुधवार को समाप्त होगा। साक्षात्कार के लिए 142 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। सोमवार को 50 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। डीएम कार्यालय से बताया कि साक्षात्कार के बाद 35 लेखपालों कही नियुक्ति की जाएगी।