फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

Tue, 27 Nov 2018 12:53 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी पुलिस और स्वॉट टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो चोरों को पकड़ा है। जिनके पास से पुलिस टीम को चोरी की नौ गाड़ियां मिली हैं। सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी अजय कुमार सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि अपराधियों के खिलाफ सीओ सदर अशोक कुमार सिंह, थानाप्रभारी सुुनील सिंह के नेतृत्व में टीम गठित करके अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। स्वॉट टीम और आदर्श   मंडी पुलिस शहर के एसटी तिराहे पर रविवार रात चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


एसटी तिराहे के पास पेट्रोल पंप के सामने पुलिस टीम ने शामली के मोहल्ला गुलशन नगर शामली औसफ रब्बानी व मूल निवासी मोहल्ला नियाजपुरा थाना कोतवाली सदर मुजफ्फरनगर और मौहम्मद हसन मोहल्ला विजय मौजपुुुर         थाना सीलमपुर पुरानी दिल्ली को चोरी की कार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

 पुलिस को दोनों आरोपियोें को थाने ले आई और पूछताछ शुरू की। पुलिस ने दोनों चोरों की निशानदेही पर चोरी की पांच सेंट्रो, तीन वैगनार कार और एक अन्य कार बरामद की। पकड़े गए आरोपी धोखाधड़ी कर फर्जी आरसी और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर नकली दस्तावेजों को असल के रूप में प्रयोग करते थे। बताया कि वे दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा व आसपास के इलाकों से वाहन चोरी करते थे।
विज्ञापन


उसके बाद चोरी किए गए वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर व फर्जी आरसी तैयार कर नकली को असली के रूप में प्रयोग करके 40 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये से अधिक दामों पर बेचा जाता था। एसपी ने बताया कि पकड़े गए अंतरराज्यीय वाहन चोर के खिलाफ मुजफ्फरनगर सदर व दिल्ली में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


दिल्ली-गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा व आसपास के इलाकों में वाहनों को चुरा कर बेचते थे। पकडे़ गए दोनों चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें