फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय लुटेरा साथी समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
झिंझाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पकडे़ बदमाश। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
अंतरराज्यीय लुटेरा साथी समेत गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। थाना झिंझाना पुलिस ने मुठभेड़ में जनपद की टॉप-10 सूची में शामिल अंतरराज्यीय शातिर लुटेरे को साथी सहित किया गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

रविवार को एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि थाना झिंझाना के प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह पुलिस टीम के साथ ऊन रोड पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों से गांव रंगाना जाने वाले तिराहे पर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान जनपद की टॉप-10 सूची में शामिल अंतरराज्यीय शातिर लुटेरा संदीप उर्फ संजू निवासी गांव खानपुर कलां और मनोज निवासी गांव खोकसा थाना झिंझाना को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार संदीप पर हरियाणा, विशाखापट्टनम, दिल्ली, राजस्थान के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, चोरी आदि के 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं जबकि मनोज पर दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट, डकैती आदि के 31 से अधिक मुकदमे दर्ज होना पाया गया है। इनके बाकी आपराधिक रिकार्ड की जानकारी की जा रही है। दोनों शातिरों के खिलाफ थाना झिंझाना पर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। इसके अलावा झिंझाना पुलिस ने सिंभालका रोड पर गांव खेड़ाभाऊ पुलिया पर चेकिंग के दौरान 10 लीटर कच्ची शराब के साथ बिट्टू निवासी गांव खेड़की थाना गढ़ीपुख्ता के साथ गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें