कैराना। दो दिन तक शांत रहने के बाद रविवार को यमुना का जलस्तर फिर से बढ़कर 229.8 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी बिंदू से महज 20 सेमी कम है।
कैराना में यमुना नदी का खतरे का निशान समुद्र तल से 231 मीटर की ऊंचाई पर है और चेतावनी बिंदू 230 मीटर पर है। चार दिन पहले यमुना का जलस्तर 229.7 मीटर होने के बाद कम होना शुरू हो गया था। पिछले दो दिन से यमुना 229.5 मीटर के आसपास बह रही थी। वहीं रविवार सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर फिर से बढ़कर 229.8 मीटर पर आ गया है। ड्रेनेज विभाग के एई विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को ताजो वाला बांध से यमुना में छह हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा गया, अभी खतरे की कोई बात नहीं है।
कैराना से बहती यमुना नदी- फोटो : SHAMLI