कांधला थाने में प्रदर्शन करते हिंदू संगठन व भाजपा के कार्यकर्ता।
- फोटो : SHAMLI
कांधला। मतांतरण के बाद युवती का निकाह कराने के मामले में भाजपा और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सीओ से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। सीओ ने पालिकाध्यक्ष सहित मामले से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की।
मोहल्ला रायजादगान वार्ड नंबर-तीन के सभासद दीपक सैनी ने शनिवार को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पास वार्ड का ही रिहान खान पुत्र सलीम पत्नी के आधार कार्ड में नाम परिवर्तन का फार्म लेकर पहुंचा था। रिहान ने उनसे फार्म सत्यापित करने का अनुरोध किया था। जिस पर सभासद ने बिना पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के सत्यापन के बिना ऐसा करने से मना कर दिया था। कुछ समय बाद रिहान उनके पास फिर पहुंचा। इस बार फार्म पर अधिशासी अधिकारी निकिता शर्मा व पालिकाध्यक्ष वाजिद हसन की मोहर व हस्ताक्षर थे। सभासद तो उसने उसकी पत्नी का आधार कार्ड मांगा। आधार कार्ड में लड़की का नाम पूजा रानी और फार्म में सना खान लिखा हुआ था। जिस पर वार्ड सभासद के ने सत्यापन करने से मना कर दिया। मामले की जानकारी भाजपा नेता विवेक प्रेमी, घनश्याम पारचा, बादल गौतम सहित अन्य को दी थी।
रविवार सुबह सीओ कैराना जितेंद्र तोमर कांधला थाने पहुंचे तो हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। सीओ कैराना ने पालिकाध्यक्ष वाजिद हसन के साथ इस संबंध में जुड़े लोगों से पूछताछ भी की। सीओ का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।