फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक-रुककर बूंदाबांदी के बाद निकली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने के बाद शुक्रवार को दिन निकलते ही आकाश में बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम ठंडा हो गया। दिन और रात का पारा दो-दो डिग्री लुढ़क गया। पूरे दिन हल्की धूप और बादल छाए रहने से मौसम मिश्रित रहा। दिन का पारा 30 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद शुक्रवार को दिन निकलते ही बादल छा गए। सुबह सात बजे तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह साढ़े दस बजे के बाद हल्की धूप निकली। इसके बाद कभी धूप, कभी बादलों की आंखमिचौनी चलती रही। बूंदाबांदी के बाद दिन का तापमान दो डिग्री और रात का पारा दो डिग्री लुढ़क गया। शुक्रवार को पूरे दिन हलकी धूप और बादल छाए रहे। पूरे दिन 19 किमी हवाएं चलने से मौसम ठंडा रहा। लगातार पल-पल बदल रहे मौसम से किसानों की चिताएं बढ़ने लगी है। किसानों का कहना है कि खेतो में गेहूं की फसल और भूसा कटा पड़ा है। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डा. पीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात पश्चिमी विक्षोभ शांत हो जाएगा। मौसम का मिजाज बदलने से दिन और रात के तापमान में दो-दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
-----
अगले सप्ताह पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा
कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डा. पीके सिंह ने बताया कि शनिवार को दिन और रात का तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। अगले सप्ताह मंगलवार को 40 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस, बुधवार और बृहस्पतिवार को 41 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

शुक्रवार को आसमान में छाए बादल के कारण मौसम हो गया सुहावना। संवाद- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें