फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन करने के आरोपी की अंतरिम जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद ईदगाह के मैदान में भीड़ द्वारा नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित 700 अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में नामजद एक आरोपी ने कोर्ट में अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी। जिसको फास्ट ट्रैक कोर्ट ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा कैराना में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद ईदगाह के मैदान में भीड़ द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन किया था। 22 दिसंबर को पुलिस ने शादाब उर्फ शद्दू आजाद स्कूल, अहमद और वकील निवासी निकट जामा मस्जिद को नामजद करते हुए 700 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी यशपाल धाम ने बताया कि इस मुकदमे में नामजद शादाब उर्फ शद्दू ने कैराना कोर्ट में अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 24 दिसंबर को अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोतवाल यशपाल धाम ने बताया कि इस मामले की जांच में प्रकाश में आए राजस्थान के कोटा निवासी मोहम्मद फैसल सहित पोपलर फ्रंट आफ इंडिया के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें