उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में फर्जी फेसबुक आईडी पर समाजवादी पार्टी से कैराना लोकसभा प्रत्याशी इकरा हसन के फोटो के साथ टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस मामले में इकरा हसन ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
मोहल्ला आल दरम्यान निवासी इकरा हसन कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी है। बुधवार को इकरा हसन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि फेसबुक पर एक आईडी से उसकी फोटो वायरल की गई है।