फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लापरवाही पर लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश

Sat, 07 Feb 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने शुक्रवार को तहसील ऊन का निरीक्षण किया। ग्राम बेहड़ा बनाम काला की पत्रावली में कुर्रे अप्राप्त होने पर लापरवाही के लिए संबंधित लेखपाल को सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसडीएम ऊन न्यायालय में धारा 38, धारा 24 और धारा 116 की लंबित पत्रावलियों का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि एक वर्ष से तीन वर्ष तक लंबित वादों का निस्तारण दिन प्रतिदिन सुनवाई कर समय से किया जाए। तहसीलदार ऊन न्यायालय में धारा 34 की लंबित पत्रावलियों का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यालय उप निबंधक से दैनिक कार्यों की जानकारी ली और आईजीआरएस के प्रकरणों का भी निरीक्षण किया, जिसमें शिकायतों का निस्तारण सुचारू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें