फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खराब प्रगति पर समाज कल्याण अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश

Tue, 14 Apr 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नवीन कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विकास कार्यों और राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में समाज कल्याण विभाग और आईसीडीएस विभाग की प्रगति खराब मिलने पर डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए, जबकि जिला कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने खराब प्रगति वाले विभागों पर कड़ी नाराजगी जताई और शिकायतों के संतोषजनक निस्तारण न होने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजस्व कार्यों की समीक्षा में भी लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। वहीं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। पैकफेड कंपनी द्वारा कार्यों में लापरवाही मिलने पर उसे ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह, डीएफओ जगदेव सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें