शामली कलक्ट्रेट सभागार में शामली महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक लेते सीडीओ विनय कुमार तिवा
शामली। अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में शामली महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी व सीडीओ द्वारा शामली महोत्सव को लेकर आयोजन समिति हेतु नामित किए गए अधिकारियों को जिनके जो दायित्व है उनको उसके अनुसार तैयारी के निर्देश दिए। कहा कि जनपद में पहली बार शामली महोत्सव का आयोजन होगा। जिसको लेकर 7 से 10 मार्च की तिथि निर्धारित की गई और शामली महोत्सव को लेकर जनपद में स्थल चयन वीवी डिग्री कॉलेज शामली को रखा गया है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शामली महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों यथा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं सफाई आदि व्यवस्था को लेकर सभी संबंधित को निर्देशित किया गया। बताया कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बॉलीवुड के कलाकार की भी धूम रहेगी। विभागों की प्रदर्शनी साथ महोत्सव में उच्च स्तरीय फूड स्टॉल भी रहेंगे। बैठक में सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।