शामली। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम अरविंद कुमार चौहान ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर करन चौधरी को टीकाकरण सत्र कार्य में रुचि न लेने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी। बिंदुवार कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए विभागीय कार्यक्रमों में प्रगति खराब जाने पर डीएम ने सुधार करने के कड़े निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान आरती एएनएम तथा रूपेंद्र कुमार ऑप्टोमेट्रिस्ट के कार्यों में लापरवाही की जांच के संबंध में सीएमएस, सीएमओ, एसीएमओ अतुल बंसल की तीन सदस्य कमेटी बनाकर रिपोर्ट तीन दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ करन चौधरी को टीकाकरण सत्र पर जिलाधिकारी को विजिट ना कराने तथा कार्य में रुचि न लेने को लेकर कारण बताओ नोटिस के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार,सीएमएस डॉक्टर किशोर आहूजा, एएसीएमओ डॉ. अतुल बंसल, डॉ अश्वनी शर्मा, डीपीओ आईसीडीएस मौजूद रहे।