फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। यातायात सप्ताह के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कैराना में डग्गामारी के खिलाफ अभियान चलाया। ट्रैफिक सीओ के पहुंचने से पहले ही डग्गामार वाहन चालक मौके से फरार हो गए। सीओ ने बाइक चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मंगलवार को शामली से ट्रैफिक पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य अपनी टीम के साथ कांधला तिराहे पर डग्गामार टैक्सी स्टैंड के पास पहुंचे। सीओ के पहुंचने से पहले ही डग्गामार वाहनों के चालक लेकर मौके से फरार हो गए। इसके साथ ही सीओ ने वाहन और बाइक चालकों को रोक कर यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया।
ट्रैफिक सीओ ने बताया कि यातायात सप्ताह चलाया जा रहा है। वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कस्बे में जगह-जगह बोर्ड लगाए जाएंगे। बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और लापरवाही से वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डग्गामार वाहनों के कारण भी सड़क हादसे होते है। डग्गामार वाहनों को पूर्णतया प्रतिबंधित किया जाएगा। अगर डग्गामार वाहन सड़क पर पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें