फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित पत्रावलियों में ऋण वितरण के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित पत्रावलियों में ऋण वितरण के दिए निर्देश
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बैंकों में लंबित ऋण फाइलों की बैंकवार समीक्षा करते हुए लंबे समय से ऋण पत्रावलियों का निस्तारण नहीं करने वाले बैंकों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लंबित पत्रावलियों को इस माह में निस्तारित करने के निर्देश दिए। समीक्षा में पाया गया कि इस वर्ष सितंबर माह तक जनधन योजना में 19551 खाते खोले गए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम जसजीत कौर ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूहों को बैंक द्वारा दिए जाने वाले ऋण एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग, उद्योग विभाग सहित विभिन्न योजनाओं के बैंकों में भेजे गए आवेदनों की जानकारी ली। संबंधित बैंकों के समन्वयकों को निर्देश करते हुए कहा कि संबंधित विभाग एवं बैंक आपस में समन्वय स्थापित करते हुए लंबित प्रकरणों का निस्तारण समय से कराएं। उन्होंने निर्देश किया कि यदि उसके बावजूद बैंकों द्वारा लापरवाही की जाती है तो उसके संबंध में संबंधित विभाग अवगत कराएं। अग्रणी जिला प्रबंधक शैलेश कुमार ने बताया कि बैंकों द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में 30 सितंबर तक 1008.10 करोड़ रुपये प्राथमिक क्षेत्र में एवं 127.20 करोड़ रुपये गैर प्राथमिक क्षेत्र में वितरित किए गए। मुद्रा ऋण के तहत 9890 व्यक्तियों को 46.63 करोड़ रुपये का वितरण किया गया है। जनधन योजना के तहत वित्तीय वर्ष सितंबर माह तक 19551 खाते खोले गए। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एनआरएलएम के उपायुक्त शैलेन व्यास, उप निदेशक कृषि शिव कुमार केसरी, डीएओ डा. हरिशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें