फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के एलम में ओमवीर कश्यप के आवास पर परिजनों से जानकारी लेते राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन

शामली, कांधला। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. लोकेश प्रजापति पुलिस की दबिश के दौरान मारे गए ओमवीर कश्यप के घर पहुंचकर परिजनों से मिले। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
तीन जनवरी को एलम चौकी पुलिस ने मोहल्ला पूर्वी सुभाष नगर में ओमबीर कश्यप के मकान पर दबिश दी थी। पुलिस की दबिश के दौरान ओमबीर कश्यप की मौत हो गई थी। शनिवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. लोकेश प्रजापति मृतक ओमबीर के घर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने, घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने, मृतक के परिजन को नौकरी व मुआवजा दिलाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

डा. लोकेश प्रजापति ने डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव से फोन पर बात कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को जल्द ही मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख की आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, रूपेश प्रजापति, कुलदीप रोड, पवन कश्यप, घनश्याम पार्चा, भाजपा नेता नीरज उपाध्याय, ओमपाल कश्यप, बिट्टू कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों को न्याय का आश्वासन दिया
कैराना। कश्यप समाज के कई लोगों के मकानों को धर्मस्थल के रूप में दर्शाने की शिकायत पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. लोकेश प्रजापति कस्बे में पहुंचे। उन्होंने मोहल्ला अफगानान स्थित साधुराम कश्यप के आवास पर पहुंचकर जानकारी ली। साधुराम कश्यप, मास्टर श्रीपाल, सतपाल और लक्खी आदि ने आयोग में शिकायत की थी कि उनके पैतृक मकानों को नगर पालिका ने धार्मिक स्थल की जमीन दर्ज कर दिया है। डा. लोकेश प्रजापति ने परिवारों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें