फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न के मामलों में कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला उत्पीड़न के मामलों में कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

शामली। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंवदा तोमर के सामने महिला उत्पीड़न से जुड़े कई मामले आए। एक निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला से जबरन शादी करने और गर्भवती होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। पीड़िता आपबीती सुनाते हुए फफक पड़ी। आयोग की सदस्य ने पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। दूसरा मामला किशोरी के यौन उत्पीड़न का आया। पुलिस ने उसका मेडिकल तक नहीं कराया। आयोग की सदस्य ने दोनों मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंवदा तोमर ने महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई की। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने उन्हें बताया कि उसके अपहरण के दो आरोपियों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोप है कि किशोरी का मेडिकल भी नहीं कराया गया। जनसुनवाई के दौरान शामली की एक महिला ने एक प्राइवेट अस्पताल की संचालक के भाई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 22 वर्षीया पीड़िता ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में काम करती थी। शादी करने के नाम पर आरोपी ने उससे संबंध बनाए। गर्भवती होने के बाद दबाव में उससे शादी की गई। शादी के बाद मारपीट करके घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाते हुए फफक पड़ी। आयोग की सदस्य ने पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। पीड़िता के मामले में एसपी शामली से मोबाइल से बात कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र की किशोरी का मेडिकल न कराने पर नाराजगी जताई तथा कहा कि यौन उत्पीड़न के बाद पीड़िता का पुलिस द्वारा मेेडिकल न कराने के लिए डरा धमका कर दबाव बनाना अनुचित है। मेडिकल न करने के लिए संबंधित डॉक्टर और पुलिस कर्मचारियों को दोषी मानते हुए जांच कराने के लिए सीओ सिटी प्रदीप सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। किशोरी से लिखित में प्रार्थना पत्र भी मांगा है। जनसुनवाई के दौरान महिला उत्पीड़न से संबंधित कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुई। इन शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा गया। इस मौके पर एसडीएम सदर संदीप कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय, महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी एवं वन स्टाप सेंटर की प्रबंधक गजाला त्यागी एवं अन्य स्टाफ मौजूूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें