वसंत पंचमी पर वाल्मीकि मंदिर में देव प्रतिमाओं की स्थापना
शामली, झिंझाना। वसंत पंचमी पर मोहल्ला माजरा में वाल्मीकि मंदिर से श्रीराम दरबार, शिवलिंग और नंदी महाराज की मूर्तियों की ढोल के साथ नगर परिक्रमा की गई। इसके बाद मंदिर में मूर्तियों की स्थापना की गई। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया।
मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामली के सीबी गुप्ता कालोनी निवासी सुखबीर गर्ग, सुशीला गर्ग, दीपांक गर्ग, शुभि गर्ग, अक्षिता, वाणी, शिवाय द्वारा भगवान श्रीराम दरबार भेंट किया गया। इस अवसर पर कस्बे के पूर्व चेयरमैन राकेश गोयल, आशीष मित्तल, अमित गोयल, विनोद संगल, श्रीपाल आर्य, सुनील बंसल, अजय बंसल ने विधि विधान के साथ भगवान श्रीराम दरबार, शिवलिंग, नंदी की नगर परिक्रमा ढोल के साथ कराई गई। पंडित नरेश शर्मा द्वारा हवन यज्ञ कर स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। मृर्ति स्थापना कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के आनंद चंचल, रवि गहलोत, राजबीर, भारत, शक्ति सिंह, गौतम, संजय, रमन गहलोत, डा. रामनिवास और नीरज आदि का सहयोग रहा।