फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग काअपहमण, दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार,

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। नाबालिग लड़की का अपहरण के बाद दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि अभी इस मामले में दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। जिन्हें भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 21 जनवरी को थाने में तहरीर देकर बताया था कि कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी उसकी ही बिरादरी का एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी थी। दो दिन पहले पुलिस ने लड़के को रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया। जब पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया तो उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा भी जोड़ दिया। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है। अभी इस मामले में दो अन्य लोगों के भी नाम सामने आ रहे हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें