फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट और तहसील के विभागों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डीएम जसजीत कौर ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तहसील और कलक्ट्रेट में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यालय में समय पहुंचने की हकीकत जानी। इस दौरान मास्क लगाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने शस्त्र अनुभाग कार्यालय, अभियोजन कार्यालय, आपूर्ति कार्यालय, भूमि अधिग्रहण कार्यालय, खतौनी का कक्ष, तहसीलदार कार्यालय, न्यायालय/उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। कार्यालयों में फाइलों के रखरखाव, अलमारियों पर पेंट और साफ-सफाई के निर्देश दिए। डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में आम जनमानस के बैठने हेतु और अतिरिक्त बेंच, कुर्सियां व पीने के पानी की भी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कलक्ट्रेट में शौचालयों व परिसर में चारों ओर साफ सफाई कराने के लिए अधीनस्थों को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें