शामली रेलवे स्टेशन पर बरामद मासूम से बात करते जिलाधिकारी अरविंद चौहान। संवाद
- फोटो : टूंडला में नववर्ष का जश्न मनातीं युवतियां।
शामली। दिल्ली के बादली में खेलने के दौरान कक्षा पांच का छात्र प्रिंस सोमवार की रात शामली रेलवे स्टेशन पर आ पहुंचा। जिलाधिकारी निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो उन्हें मासूम ठिठुरता हुआ मिला। डीएम, एसडीएम ने मासूम को परिजनों से संपर्क कर मिलवाने में अहम भूमिका निभाई।
एसडीएम सदर हामिद हुसैन ने बताया कि डीएम रात के समय शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान एक मासूम मिला। जिसने बताया कि वह दोस्तों के साथ खेलने के दौरान ट्रेन में बैठ गया और भटककर दिल्ली से शामली रेलवे स्टेशन पर आ गया। मासूम ने खुद को बिहार के गोपालगंज निवासी प्रिंस पुत्र दुखीराम बताया। बताया कि परिजन दिल्ली के बादली में ही रहते हैं। पिता मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। अधिकारियों ने परिजनों से संपर्क किया और मामले की जानकारी दी। दोपहर बाद मासूम को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों से मिलकर मासूम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मासूम बादली के सरकारी स्कूल में कक्षा पांचवीं का छात्र है।