फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले मेंे घायल की मौत

Sun, 04 Jun 2017 12:26 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैराना।  ग्राम पंजीठ में छह दिन पूर्व मकान पर कब्जे की रंजिश में गांव के ही पांच लोगों ने घर में घुसकर चाचा-भतीजे को घायल कर दिया था। घायल के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं, शुक्रवार देर रात दिल्ली के गुरु तेगबहादुर अस्पताल में उपचार करा रहे चाचा की मौत हो गई। 
विज्ञापन


ग्राम पंजीठ निवासी अमर सिंह (50) ने अपना मकान गांव के ही एक युवक को रहने के लिए दे रखा था। जरूरत पड़ने पर अमर सिंह मकान को खाली करने के लिए कह रहा था।

इसी रंजिश के चलते 28 मई की सुबह पांच आरोपियों ने घर में घुसकर अमर सिंह व उसके भतीजे अरविंद को मारपीट कर घायल कर दिया था। अमर सिंह के बेटे दीपक की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं, गंभीर रूप से घायल अमर सिंह का उपचार दिल्ली के गुरु तेगबहादुर अस्पताल मेें चल रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान अमर सिंह की मौत हो गई। शनिवार सुबह दिल्ली में पीएम के बाद अमर सिंह के शव को पंजीठ लाया गया। शनिवार सांय मृतक के बेटे दीपक निवासी पजींठ ने कोतवाली में   अपने पिता अमर सिंह की हत्या   की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने बताया     कि पहले मुकदमे में तहरीर के आधार पर हत्या की धाराओं का इजाफा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें