शामली। सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट घोषित होते ही होनहारों के चेहरे खुशियों से दमक उठे। खासकर 10 सीजीपीए पाने वाले बच्चों के खुशियों का ठिकाना ही नहीं रहा। वह रिजल्ट देखकर खुशियों से उछल पड़े। बच्चों ने एकदूसरे को मिठाई खिलाई कर खूब जश्न मनाया।
सफल विद्यार्थियों ने शिक्षकों से कामयाबी के लिए आशीर्वाद लिया। अभिभवाकों ने भी बच्चों को सफलता हासिल करने पर बधाई दी। शनिवार की दोपहर सीबीएसई ने कक्षा 10 वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया। छात्र-छात्राओं ने इंटरनेट के जरिये अपना रिजल्ट देखा और खुशी से झूम उठे।
वहीं, स्कूल संचालकों ने भी इंटरनेट के जरिये 10 सीजीपीए पाने वाले बच्चों की सूची तैयार कराई। इसके बाद 10 सीजीपीए पाने वाले छात्र और छात्राओं को विद्यालय प्रबंधकों की तरफ से बधाई दी गई। जिलेभर के स्कूलों के करीब 165 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए हासिल किया है।
एक पड़ाव पार, अब इंटर की तैयारी
सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं का कहना था कि पहला पड़ाव पार कर लिया है। अब इंटरमीडिएट की तैयारी में जुट जाएंगे। कुछ विद्यार्थियों का कहना था कि वह इंटर करने की जगह पॉलीटेक्निक और आईटीआई करेंगे, तो ज्यादातर बच्चों ने इंटर में दाखिला लेकर आगे की पढ़ाई करनी की बात कही।
10 सीजीपीए वाले छात्र-छात्राओं की संख्या
रॉक गोल्ड एकेडमी शामली - 17
सिल्वर बेल्स स्कूल शामली - 14
सेंट आरसी शामली - 11
एसडीएस पब्लिक झिंझाना - 11
मेपल्स एकेडमी शामली - 11
अर्पण पब्लिक थानाभवन - 9
एल्पाईन जलालाबाद - 9
लांसर्स पब्लिक स्कूल शामली - 9
मदरलैंड स्कूल शामली - 8
रॉयल पब्लिक स्कूल शामली - 8
एफडीएस स्कूल गढ़ीपुख्ता - 8
सेंट आरसी झिंझाना -- 8
सेंट आरसी कैराना - 8
बीएसएम पब्लिक शामली - 6
होली हेवेन स्कूल ऊन - 6
दिव्य पब्लिक थानाभवन - 6
सरतीदेवीराजाराम शामली - 5
स्कॉटिश स्कूल शामली - 4
सेंट स्टीफन स्कूल - 3