फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक टकराने पर हरियाणा का कांवड़िया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक टकराने पर हरियाणा का भोला घायल
विज्ञापन

शामली। हरिद्वार से बाइक पर गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की बाइक भिड़ गई। एक कांवड़ियां घायल हो गया। साथियों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। एक अन्य कांवड़ियां को अचेत अवस्था में सीएचसी ले जाया गया। होश में आने पर कांवड़ियां ने उपचार कराने से मना कर दिया और चला गया।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब पांच बजे हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा के रोहतक के कांवड़ियां बाइकों से आ रहे थे। तहसील के निकट दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक से गिरकर कांवड़िया घायल हो गया। घायल कांवड़िया अनिल निवासी रोहतक को उसके साथी लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। सीएचसी पर कांवड़िये का उपचार किया गया। इसके अलावा शाम को करीब तीन बजे शहर में अग्रसेन पार्क के निकट एक कांवड़िया अचेत अवस्था में मिला। लोगों ने उसे अचेत अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में उसे पानी आदि छींटे लगाए तो वह होश में आ गया। कांवड़ियां ने सीएचसी में हंगामा भी किया। इसके बाद कांवड़ियां बिना किसी उपचार के वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें