- केसरिया रंग में रंग गया कांवड़ मार्ग, आगे बढ़ता जा रहा है शिवभक्तों का रेला
- जिले से गुजरने लगीं डाक कांवड़, चहुंओर हर-हर महादेव की गूंज
फोटो...
शामली। शिवरात्रि पर्व के निकट आते ही जिले में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। नेशनल हाईवे और शहर के अलावा जिले में तमाम मार्गों पर कांवड़िये का रेला दिखाई दे रहा है। बाइक और अन्य वाहनों पर भोले हाथों में तिरंगा देकर बम बम भोले का जयघोष करते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे हैं। इसके अलावा जिले से डाक कांवड़ निकलने लगी हैं। कांवड़ियों की भारी संख्या देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर पूरी सख्ती अपना ली है।
रविवार को भगवान आशुतोष की विभिन्न प्रकार की सुंदर झांकी वाली कांवड़ गुजर रही है। सुंदर झांकियों में भगवान आशुतोष का ज्योर्तिलिंग, भगवान शिव चिलम पीते हुए, मंदिरों की शृंखला झांकी शामिल रहीं। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में हरिद्वार से डाक कांवड़ वाहनों का आगमन में तेजी आई है। सुबह से हरिद्वार से डाक कांवड़ वाहनों आगमन में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई। आधा-आधा घंटे में डाक कांवड़ वाहनों का शहर में होकर हरियाणा के पानीपत-करनाल मार्ग से होकर गुजरते रहे। हरियाणा के सिरसा, हिसार, सोनीपत के गन्नौर, करनाल, पानीपत, जींद, भिवानी, कैथल आदि जिलों के डाक कांवड़ वाहनों पर बोल बम -बम का जयघोष करते हुए निकलते रहे। शाम तक सौ से ज्यादा डाक कांवड़ वाहन गुजर चुके हैं। डाक कांवड़ और बाइकों से हरिद्वार से आने वाले भोलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जगह-जगह रूट डायवर्जन कर और चौराहों पर तैनात रह कर पूरी व्यवस्था को संभाला जा रहा है।
शामली से गुजरे 35 हजार 354 कांवड़िये
शामली। नगर पालिका परिषद शामली की ओर कर्मचारियों द्वारा कराई गई कांवड़ियों की गणना के अनुसार रविवार शाम चार बजे तक हरिद्वार से शामली होकर हरियाणा की ओर जाने वाले कांवड़ियों में 35 हजार 354 शिवभक्त कांवड़िये रवाना हो गए है। नगरपालिका परिषद शामली की गणना के अनुसार 20 जुलाई को 1102, 21 जुलाई को 3090, 22 जुलाई को 5572, 23 जुलाई को 7864, 24 जुलाई को 11 हजार 628 कांवड़िये, 25 जुलाई को 16 हजार 756 कांवड़िये, 26 जुलाई को 20 हजार 988, कांवड़िये, 27 जुलाई को 29 हजार 573 कांवड़िये, 28 जुलाई को 35 हजार 354 कांवड़िये पहुंच गए हैं। शाम के समय कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। अगले 24 घंटे में डाक कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
शामली शिवभक्त के साथ सेल्फी लेते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SHAMLI
शामली में रंग बिरंगी रोशनी से सजी कावड- फोटो : SHAMLI
शामली में भोले शंकर की सजी झांकी- फोटो : SHAMLI
शामली में भोले शंकर व पार्वती की वेशभूषा में नृत्य करते शिवभक्त- फोटो : SHAMLI