फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बताए ट्रैफिक रूल्स

Wed, 09 Nov 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
traffic rules - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। कांधला कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान स्थित संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में यातायात माह के अवसर पर स्कूल में बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल रहीं।
विज्ञापन


 स्कूल प्रबंधक क्षितिज मित्तल और प्रधानाचार्य रंजना मित्तल ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि अनुराधा सिंघल थानाध्यक्ष ने बच्चों को यातायात माह के अवसर पर स्कूली छात्र और छात्राओं को सबसे पहले यातायात की परिभाषा बताई।

हमको हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। ड्राइविंग करते वक्त सीट बेल्ट और दोपहिये वाहन पर दो से अधिक व्यक्ति न चले और हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन


अपने अभिभावकों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। मोबाइल फोन का कभी भी प्रयोग नहीं करना करना चाहिए। बच्चों के द्वारा यातायात संबंधित नियमों को चार्ट पर बना देख सराहाना की। मौके पर स्कूल उषा मित्तल, प्रबंधक क्षितिज मित्तल, प्रीतम सिंह, मनीष नामदेव, मनीष शर्मा, विनय, आदि स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

स्कूल में बच्चों को बताए यातायात के नियम   

कांधला। यातायात माह के अवसर पर थानाध्यक्ष ने स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। यातायात माह के अवसर पर मंगलवार को कस्बा कांधला के संत गोरखनाथ चिल्ड्रेन एकेडमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल ने सभी छात्रों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए विस्तार से बताया।  वाहन चलाते समय हमें यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट, दुपहिया वाहनों पर दो से अधिक सवारी न करना, हेलमेट का प्रयोग करना सहित कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

कार्यक्रम में मौजूद छात्रों ने यातायात संबंधित चार्ट बना देख उसकी सराहना की। स्कूल स्टाप ने थानाध्यक्ष  को पुष्प भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक क्षितिज मित्तल, प्रधानाचार्या रंजना मित्तल, ऊषा मित्तल, प्रीतम सिंह, मनीष नामदेव, विनय, मनीष शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें