फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कृषि यंत्रों की मरम्मत और मक्का की खेती के बारे किसानों को दी जानकारी

विज्ञापन
बिडौली के गांव पटनी परतापुर में किसानों की बैठक में बोलते सहायक विकास अधिकारी (कृषि) जयदेव उप
विज्ञापन
बिड़ौली। प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुरा में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिक किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों को फसलों के कृषि यंत्रों की मरम्मत और मक्का की खेती के बारे में जानकारी दी। गन्ने में विभिन्न रोगों की रोकथाम भूमि शोधन से भूमि जनित रोग नियंत्रण कर सकते हैं।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में शामली विज्ञान केंद्र के कृषि अभियांत्रिक डाक्टर साकिब परवेज ने जुताई से लेकर कटाई तक यंत्रीकरण की मरम्मत के बारे में जागरूक किया। रोटरी टिलर, सुपर सीडर, सबसॉयलर, मरम्मत और कृषि यंत्रों के रखरखाव, प्रयोगशाला से किसान के खेत तक के प्रयोग को साझा किया। सहायक विकास अधिकारी कृषि जयदेव उपाध्याय ने कहा कि शामली की उपजाऊ दोमट मिट्टी मक्का सहित विभिन्न फसलों के लिए उपयुक्त है। एक मीट्रिक टन मक्का से लगभग 380 लीटर इथेनॉल प्राप्त होता है। सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा अजय तोमर ने गन्ने में विभिन्न रोगों की रोकथाम के बारे में कहा कि भूमि शोधन से भूमि जनित रोग नियंत्रण कर सकते है। भूमि शोधन के लिए एक किलो ट्राइकोडर्मा को 100 किलो गोबर की खाद में अच्छी तरह मिलाकर किसी छायादार स्थान में रखकर जूट के बोरे या धान के पुवाल से ढक दें। एक सप्ताह के बाद इस खाद को खेत में पलेवा से पहले बिखेर दें। बोने से पूर्व गन्ने के बीज को ट्राइकोडर्मा 10 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से घोल में पांच मिनट तक डुबाकर रखें। कृषि अभियांत्रिक वैज्ञानिक डाॅ. साकिब परवेज ने जुताई से लेकर कटाई तक यंत्रीकरण के बारे में समझाया। मृदा परीक्षण प्रयोगशाला सन्नी चौहान ने मृदा नमुना गृहित करने का तरीका, पोषक तत्वों का फसलोत्पादन में महत्व बताया। ग्राम प्रधान फूल कुमार, प्रदीप कुमार, संजय, सोनू, विनोद, रमेशचंद, सलीम, रमेश, चंद्रेश, संदीप कुमार, पप्पू, तेजपाल, अर्जुन आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान पति फूल कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें