फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी

विज्ञापन
शामली सेन्ट आरसी कान्वेंट स्कूल में सडक सुरक्षा सप्तहा के दौरान बाइक रैली को झंडी दिखाते पूर्व ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में 31वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विचार गोष्ठी और बाइक रैली आयोजित की गई, जिसमें यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में संभागीय परिवहन कार्यालय सहारनपुर की ओर से यातायात नियमों पर गोष्ठी आयोजित की गई। शुभारंभ करते हुए नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि वाहनों को तेज चलाकर अपने जीवन को खतरे में न डालें। उन्होंने यातायात के सभी नियमों का पालन करने, वाहन को धीमी गति से चलाने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेल्मेट के प्रयोग पर जोर दिया। मीनू संगल ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता सहारनपुर के यातायात कर अधिकारी केएन पांडेय ने की।
दूसरे चरण में शहर में बाइक रैली निकाली गई जो सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल से चलकर माजरा रोड, भैसवाल बस अड्डा, भिक्की मोड़, धीमानपुरा फाटक, टंकी रोड से होते हुए सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल पर ही समाप्त हुई। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मुजफ्फरनगर के आरआई अखिलेश यादव, आरपीएस मलिक, अरविंद शर्मा, विशाल तायल, नरेश पंत, अजय गोयल, मनोज मेनवाल, अरविंद चौधरी, आलोक भारद्वाज कुलदीप, शेखर कपूर, अंकित मित्तल, राजीव संगल, दीपक चौधरी, हरिओम वत्स, अनिमेष देशवाल, मनीष चौधरी, अंकुर चौधरी, विवेक सक्सेना, रवि कुमार, हर्षित मित्तल, वसिस निर्वाल, जय प्रकाश मौजूद रहे। संचालन रजनीश अग्रवाल ने किया।

शामली सेन्ट आरसी कान्वेंट स्कूल में सडक सुरक्षा सप्तहा के दौरान बाइक रैली में भाग लेते शिक्षक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें