शामली। नेपाल में हिंसा के बाद बदले हालात में वहां के उद्यमियों ने माल ऑर्डर भेजने शुरू कर दिए हैं। अगले महीने से जिले से प्रेशर कुकर, धुरा, गैस चूल्हा, माचिस और आइसक्रीम के कंटेनरों आदि उत्पादों का जाना शुरू हो जाएगा।
शामली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से नेपाल के शहरों में प्रेशर कुकर, धुरा और गैस चूल्हा, माचिस और आइसक्रीम के कंटेनरों का आवागमन होता था। नेपाल के उद्यमियों की ओर से यहां के उत्पादों का बैंक व दूसरे माध्यम से भुगतान का आदान प्रदान होता था। तीन माह पूर्व नेपाल सत्ता परिवर्तन को लेकर हुई हिंसा के बाद नेपाल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों का करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ था। उद्यमियों के माल का लेन देन के साथ भुगतान प्रभावित हुआ था। माचिस, आइसक्रीम के कंटेनर विक्रेता उदयमी अनुज गर्ग का कहना है कि हिंसा के बाद नेपाल के उदयमियों ने संपर्क साधकर माल के आर्डर दिए है। नेपाल से आए माल के आर्डर के बाद उत्पादों का जाना शुरू हो जाएगा। आईआईए के चेयरमैन विशाल गुप्ता का कहना है कि शामली से गैस के चूल्हे, प्रेशर कुकर जाते है। माल की नेपाल के उदयमियों की ओर बैंक के माध्यम से अनुबंध न होने से उनका चेक से आता था। नेपाल में हिंसा होने के बाद उनके माल का भुगतान अधर में लटक गया था। नेपाल के उद्यमियों की ओर से बैंक के माध्यम से भुगतान के माध्यम से भुगतान का आश्वासन दिया गया है। नेपाल जाने वाला धुरा निर्माता एवं प्रसिद्ध उद्यमी सुधीर धीमान ने बताया कि नेपाल हिंसा के बाद कम संख्या में उत्पाद के आर्डर आने से कम माल नेपाल गया है। तीन चार माह बाद माल के आर्डर उन्हें मिलते हैं। हिंसा के बाद उनके पास नया ऑर्डर नहीं मिला है।