फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी विश्व गुरु बनेगा भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियां आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी विश्व गुरु बनेगा भारत
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय सेवा योजना उप्र के क्षेत्रीय निदेशक डा. अशोक श्रोती ने कहा कि जब बेटियां आत्मनिर्भर बनकर प्रगति में सहायक होंगी, तो भारत विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना उप्र और भारतीय जैन संघटना के संयुक्त तत्वाधान में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बालिका आत्मबल विकास एवं कौशल विकास अभिवर्धन की ऑनलाइन छठी कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। रासेयो के क्षेत्रीय निदेशक डा. अशोक श्रोती ने बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। रासेयो उप्र के राज्य संपर्क अधिकारी डा. अंशुमाली शर्मा ने कहा कि आत्मबल के साथ बेटियां सृजन के नए प्रतिमान गढ़ें, तभी समाज का उत्थान होगा और सामाजिक बुराइयों में कमी आएगी। संघटना के प्रदेशाध्यक्ष मोहित जैन ने स्मार्ट गर्ल कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम समन्वयक आगरा के डा. रामवीर सिंह चौहान ने कहा कि बेटियों की आत्म निर्भरता ही राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभाएगी। कार्यशाला संयोजिका और प्रशिक्षिका डा. रितु जैन ने संवाद कौशल, सटीक निर्णय, करियर चुनाव और व्यक्तिगत स्वास्थ्य विषयों पर बेटियों को जानकारी दी। कार्यशाला में प्रदेश सचिव सुनील जैन, आगरा से मनोज जैन, मथुरा के जिला नोडल अधिकारी डा. दीन दयाल, जयपुर से प्रीति शर्मा, सहारनपुर से सरिता जैन, सविता जैन, आशु जैन ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यशाला का संचालन रासेयो शामली के जिला नोडल अधिकारी एवं कौशल विकास कार्यक्रम के स्टेट कोआर्डिनेटर डा. अजय बाबू शर्मा ने किया। सहायक जिला नोडल अधिकारी डा. भूपेंद्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें