फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों में जुटे रहना है: लोकेश

विज्ञापन
शामली जिले के ग्राम दथेड़ा में भाजपा पिछड़ा वर्ग के कार्यक्रम में भाग लेते एमएलसी विरेंद्र सिंह ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों में जुटे रहना है : लोकेश
विज्ञापन

शामली, चौसाना। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह कार्यक्रम में चश्मा वितरण शिविर में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने कहा कि कोरोना काल में अपने आप को सुुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों में जुटे रहना है।
विज्ञापन

मंगलवार को ऊन क्षेत्र के दथेड़ा गांव में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत चश्मा वितरण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति, भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रामजीलाल कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर आदि ने संयुक्त रूप से भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित करके किए। आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने कहा कि भाजपा के सेवा कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रधान, जिला उपाध्यक्ष व सेवा सप्ताह के जिला संयोजक आनंद पुंडीर, जिला मीडिया प्रभारी कपिल पंवार, कार्यक्रम संयोजक कुलदीप प्रधान व सह संयोजक जनेश्वर सैनी, जिला मंत्री निविश, अवनीश चौहान, रीनू सरोहा, सुखदेव कुमार, विक्की देशवाल, सन्नी मलिक, अंकित कुमार आदि सभी कार्यकर्ता मौजूूूद रहे। इस मौके पर पिछड़ा मोर्चा द्वारा 70 कार्यकर्ताओं को चश्मे वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें