फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नीतियों के कारण भारत विश्व का रोल मॉडल बना: सुरेश राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर गांव उस्मानपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 सालों में मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत विश्व का रोल मॉडल बना है। इस मौके पर सरकार के विकास कार्यों का भी बखान किया गया।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांव उस्मानपुर में केन्द्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश राणा रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, कृषि सुधार, महिला सशक्तिकरण पर जोर देने के साथ ही युवाओं के लिए डिजिटल इंडिया स्टार्टअप इंडिया अभियान शुरू किया गया। कार्यक्रम को जिला महामंत्री राजेन्द्र सिंह, पंडित पवन गौतम, पंकज राणा, अशोक कश्यप ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महेश गोयल ने किया। कार्यक्रम में प्रेमचन्द, दीपक लाम्बा, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें