फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार पर सचिव से अभद्रता कर रसीद बुक ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। नवीन सब्जी मंडी में ठेकेदार पर मंडी समिति के सचिव के साथ अभद्रता करने और टेंडर की रसीद बुक लेकर फरार होने का आरोप है। मंडी सचिव ने थाने पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के कैराना रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार को साफ-सफाई के कार्य के ठेके की बोली में शामिल होने के लिए कई ठेकेदार टेंडर की रसीद कटवाने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच शामली निवासी ठेकेदार अपने कई साथियों के साथ सब्जी मंडी पहुंचा और मंडी सचिव के साथ अभद्रता करते हुए टेंडर की रसीद बुक लेकर फरार हो गया। इसके चलते अन्य ठेकेदार टेंडर की रसीद नहीं कटवा पाए। मंडी सचिव ओमदत्त त्यागी ने ठेकेदार के खिलाफ अभद्रता करने और रसीद बुक ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। इसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें