फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 108, 102 एंबुलेंस सेवा की हेल्प डेस्क का उदघाटन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में एंबुलेस सेवा की हेल्प डेस्क का फीता काटकर उदघाटन करते सीएमएस। स्रोत स्वास्थ्य 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर आहूजा ने 108 व 102 एंबुलेंस सेवा के लिए हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। हेल्प डेस्क पर महिला कर्मचारी की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाएं, नवजात शिशु को लाने व घर छोड़ने के बारे में हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी जानकारी देंगे और एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर आहूजा ने हेल्प डेस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यह ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा शुरू की गई। हेल्प डेस्क शुरू होने से मरीजों को एंबुलेंस सेवा मिलने में आसानी होगी। इस मौके पर एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर जयविंदर सिंह, चीफ फार्मासिस्ट ताहिर बेग, एंबुलेंस कर्मचारी विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें