फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बोर्ड बैठक में मंजूरी के बाद शासन को भेजी महायोजना की पत्रावली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से शामली-कैराना संयुक्त महायोजना 2031 की पत्रावली प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में अनुमोदन के बाद शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। शासन से मंजूरी के बाद शामली और कैराना महायोजना 2031 संयुक्त रूप से मानचित्र के साथ लागू हो जाएगी। माना जा रहा है कि जुलाई के आखिर तक शामली और कैराना महायोजना को शासन से मंजूरी मिल जाएगी।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने विधानसभा चुनाव 2022 के बाद शामली महायोजना 2031 की अधिसूचना जारी करके आपत्तियां मांगी थीं। 315 आपत्तियां आने के बाद सुनवाई की गई। इसी बीच प्राधिकरण के सचिव का तबादला होने के बाद प्राधिकरण के सचिव आदित्य प्रजापति और उपाध्यक्ष कविता मीणा के मुजफ्फरनगर जिले में तैनाती के बाद महायोजना की आपत्तियों की सुनवाई के बाद निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद शामली महायोजना 2031 के साथ कैराना शहर की महायोजना तैयार करके और आपत्तियों की सुनवाई और निस्तारण के बाद शासन को भेजने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

दो माह पूर्व कैराना शहर की महायोजना तैयार करने के बाद 22 से लेकर 28 मई तक आपत्तियां प्राप्त करने के बाद बाद गत 29 मई को सुनवाई करके निस्तारित गई। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि कैराना शहर की महायोजना की सुनवाई और आपत्तियों के निस्तारण के बाद बोर्ड बैठक में पारित करके शासन को भेज दी गई है।
शासन में शामली-कैराना महायोजना 2031 संयुक्त रूप से मंजूर होने के बाद मानचित्र के बाद लागू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें