फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सड़कों के निर्माण का शिलान्यास

Tue, 27 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
positive news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलालाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद में पांच    सड़कों के निर्माण कार्य के लिए शासन ने धनराशि अवमुक्त कर दी है, जिसके चलते सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को चेयरमैन प्रतिनिधि एवं बसपा नेता अशरफ अली खान ने फीता काटकर दिया गया। 
विज्ञापन


इन सड़कों के लिए राज्य वित्त आयोग से 1.40 करोड़ रुपये की धनराशि का आवंटन किया है। इस धनराशि से पुराने बस स्टैंड पर इंदिरा द्वार से बम्बा चौक,  कुरैशी चौक से आईटीआई और आईटीआई से कटहरा चौक से होते     हुए बम्बा चौक तक बनने वाली सभी पांच सड़कों का निर्माण होगा।

शिलान्यास के दौरान पूर्व चेयरमैन रईस अहमद, शेरजमा खान, सभासद डॉक्टर धर्मवीर पाल, बाबू यासीन, ईओ शैलेंद्र मिश्रा, ब्रह्मपाल शर्मा, विनोद शर्मा, डॉक्टर शिवकुमार, उमा रानी गर्ग, असलम खान, गुड्डू खान, सचिन कुमार, वशीउल्ला खान, लियाकत अली, डॉक्टर सऊद हसन, पप्पू नारंग आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


24 लाख में बनेगा नहर पटरी मार्ग 
जलालाबाद। औरंगाबाद-गंदेवड़ा से भनेड़ा तक गंग नहर पटरी निर्माण का सोमवार को शिलान्यास भाजपा विधायक सुरेश राणा और जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी ने किया। यह निर्माण राज्य वित्त आयोग से होगा, जिस पर करीब 24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि मिशन 2017 को पूर्ण करने के लिए सभी लोग जुट जाएं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी एवं राज्य में कानून का राज होगा। भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी सुखबीर सिंह, संचालन कैप्टन प्रवीण चौधरी ने किया। जयपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, जगमाल सिंह, बिट्टू फौजी, प्रधान बाबूराम जानीपुर, संजीव चौधरी आदि उपस्थित रहे।

ऊन-चौसाना और बिड़ौली मार्ग का शिलान्यास
ऊन। कस्बा ऊन में बाईपास मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक नाहिद   हसन ने इस्सोपुर खुरगान मार्ग कैराना, झिंझाना-ऊन मार्ग, थानाभवन मार्ग का     लोकार्पण किया। इसके अलावा ऊन-चौसाना मार्ग तथा बिड़ौली-चौसाना मार्ग का शिलान्यास किया। बताया कि ऊन-चौसाना मार्ग हेतु शासन ने दो करोड़ 19 लाख     और बिड़ौली-चौसाना मार्ग हेतु 99 लाख की धनराशि स्वीकृत है। जिन की पहली     किश्त भी जारी हो चुकी है। मौके पर बेदपाल चिकारा ,कुलदीप  मान, पप्पू प्रधान,    मनोज राणा, चेयरमैन प्रतिनिधि अशोक कुमार समेत पीडब्लूडी के अधिकारी भी     शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें