फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी इमाम दाउद गंगोह बॉर्डर से गिरफ्तार

विज्ञापन
चोसाना पुलिस द्वारा पकडा धमाके का आरोपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
चौसाना। बीजेपी नेता की दुकान में विस्फोट के मामले में फरार इनामी इमाम दाउद को पुलिस ने गंगोह बॉर्डर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

चौसाना पुलिस चौकी के सामने इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान पर 14 सितंबर को एक थैले में धमाका हो गया था। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। मौके से मिली सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए आगरा लैब भेजे गए थे। मामले में दो आरोपी तैमूर निवासी बल्लामाजरा व मोनिश निवासी नाईनंगला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि दो आरोपी इमाम दाउद व हैदर फरार चल रहे थे। दोनों पर कप्तान ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने गंगोह बॉर्डर से इनामी इमाम दाउद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विस्फोट में इस्तेमाल पोटेशेयिम नाइट्रेट, गंधक व कांच के टुकड़े बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जबकि आरोपी हैदर पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें