55 घन्टे के लाक डाउन में कैराना में हरियाणा बार्डर यमुना पुल से वाहनो को वापस भेजती पुलिस
- फोटो : SHAMLI
कैराना। कोरोना संकट के चलते लगाए गए 55 घंटे के लॉकडाउन के मद्देनजर पुलिस ने उत्तर प्रदेश-हरियाणा बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बेवजह आने वाले वाहन सवारों को वापस भेज दिया।
क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शासन ने सप्ताह के शनिवार व रविवार को 55 घंटे के लॉकडाउन की घोषणा कर रखी है। रविवार को पुलिस ने हरियाणा बार्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। जहां पर हरियाणा की ओर से आने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों को पुलिस कर्मियों द्वारा वापस भेजा गया। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दिन-रात बॉर्डर पर चेकिंग कराई जा रही है। बिना वजह हरियाणा की ओर से आने वाले व्यक्तियों को वापस भेजा जा रहा है।