फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे तो टीकाकरण से वंचित रह जाएगी बड़ी आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे तो टीकाकरण से वंचित रह जाएगी बड़ी आबादी
विज्ञापन

शामली। दिल, उच्च रक्तचाप और एलर्जी जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को कोरोना की वैक्सीन नहीं लग पाएगी। गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी नहीं होगा। जिले में इस श्रेणी में आने वाले लोगों की काफी संख्या है। इन लोगों को कोरोना से बचाव के लिए क्या उपाय किए जाएंगे इस बारे में कोई गाइडलाइन नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के पास भी गर्भवती महिलाओं को छोड़कर किसी का डाटा नहीं है। ऐसे में लोगों को खुद ही बीमारी के बारे में जानकारी देनी होगी।
कोरोना से बचाव के लिए 16 जनवरी को कोविशील्ड वैक्सीन का टीकाकरण शुरू किया गया था। जिले में पहले चरण में 4231 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाना है। अब 22 जनवरी को सात बूथों पर टीकाकरण होगा, जिसमें तीन बूथ जिला चिकित्सालय में, कुड़ाना और कैराना सीएचसी में दो-दो बूथ बनाए गए हैं। एक बूथ पर एक सौ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का टीका लगवाने से पहले सत्यापन काउंटर पर लाभार्थी को अपने स्वास्थ्य संबंधी पूरी जानकारी खुद ही देनी होगी। स्वास्थ्य विभाग के पास पहले से इस तरह का कोई डाटा नहीं है, जिसमें यह पता चल सके कि किस व्यक्ति को पहले से क्या बीमारी है या स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को यह भी नहीं पता कि 4231 जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया गया, उनमें से कितने लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित हैं। सीएमओ डॉ. वीर बहादुर ढाका ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार पहले से बीमार, बुखार, एलर्जी, गर्भवती, धात्री या हृदय संबंधी कोई समस्या है तो उसे वैक्सीन का टीका नहीं लगाया जाएगा। इसके लिए बूथ पर बने सत्यापन काउंटर पर टीका लगवाने वाले व्यक्ति से जानकारी ली जाती है।
पहले दिन दो स्वास्थ्य कर्मचारियों की बिगड़ी थी हालत
16 जनवरी को पहले दिन कुड़ाना सीएचसी पर वैक्सीन का टीका लगने के बाद दो स्वास्थ्य कर्मचारियों की हालत खराब हो गई थी। इनमें एक को पहले से ब्लड प्रेशर की समस्या थी। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हो गया था, जबकि दूसरी महिला हेल्थकर्मी को सीएचसी में भर्ती करना पड़ा था। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर अगले दिन छुट्टी दी गई थी।
विज्ञापन

जिले में 21 हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाएं
शामली। जिले में 21 हजार 874 महिलाएं गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली हैं। इसके अलावा 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में ज्यादातर हृदय संबंधी या अन्य बीमारियों से हैं। एक बड़ी आबादी टीकाकरण नहीं करा पाने वालों की श्रेणी में आ रही है। ऐसे में इन लोगों को टीका लगाने की क्या व्यवस्था होगी इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें