लखनऊ में निसान आन्दोलन के सम्बध में पूर्व म़ुख्यमंत्री अखिलश यादव से मिलते सपा नेता डॉ सुधीर पंव?
- फोटो : SHAMLI
शामली। सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर डा. सुधीर पंवार एवं रिटायर्ड कर्नल सुभाष देशवाल ने लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और उन्हें कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन की स्थिति, बक़ाया गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य की घोषणा में हो रही देरी, बिजली की दरों में बढ़ोतरी तथा उगाही के लिए बिजली विभाग द्वारा की जा रही छापामारी जैसे किसानों को प्रभावित करने वाले मुद्दों एवं किसानों की चिंताओं से अवगत कराया।
डा. सुधीर पंवार के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के संपूर्ण कर्ज माफी, 14 दिनों में भुगतान का वायदे झूठे निकले। भाजपा सरकार का निवेश एवं औद्योगिक विकास केवल विज्ञापनों मे सिमट कर रह गया है। भाजपा द्वारा 2014 में दो करोड़ नौकरी प्रतिवर्ष तथा 2017 में 2 लाख नौकरी प्रतिवर्ष का वादा किया गया था लेकिन बेरोजगार सड़कों पर धक्के खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों द्वारा 26 जनवरी को होने वाले ट्रैक्टर मार्च को पार्टी का पूरा समर्थन रहेगा।
पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अहमद हसन एवं राजेंद्र चौधरी को विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को शामली जिले मे आने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर राजेंद्र चौधरी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही शामली कार्यक्रम में आएंगे।