फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौमाता के नाम पर राजनीति ठीक नहीं

Mon, 19 Oct 2015 12:34 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरिद्वार भूमा निकेतन के पीठाधीश्वर स्वामी अच्युत्यानंद जी महाराज ने शहर में गौशाला निर्माण की आधार शिला रखते हुए कहा कि गौमाता के नाम पर राजनीति ठीक नहीं है। गाय हमारी माता है और इसकी सेवा और सुरक्षा करना हमारा फर्ज है। उन्होंने कहा कि यदि एक व्यक्ति एक मुट्ठी अनाज और एक रुपया भी दान दे तो भी बहुत मदद हो सकती है।
विज्ञापन


शहर वासियों की ओर से ब्लॉक रोड पर 25 बीघा भूमि में बनाई जाने वाली गौशाला निर्माण की आधार शिला विधि विधान पूर्वक रखी गई।  निर्माण स्थल पर हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह के दौरान गौशाला आधार शिला रखते हुए हरिद्वार भूमा निकेतन के पीठाधीश्वर स्वामी अच्युानंद जी महाराज ने कहा कि गाय हमारी मां है और हमें इसकी सेवा और सुरक्षा करनी चाहिए, लेकिन अफसोस है कि कुछ लोग गाय के नाम पर राजनीति कर रहे हैं जो ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि गाय की सेवा करने से मनुष्य के कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने कहा कि शामली वासियों ने गौशाला निर्माण का जो कार्य किया है वह बेहद पुण्य का काम है। इसके निर्माण में सबको सहयोग करना चाहिए। उन्होंने गौशाला निर्माण के लिए भूमा निकेतन हरिद्वार की ओर से 1.51 लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को एक मुट्ठी अनाज और एक रुपया दान देने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन



इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने गौशाला निर्माण में अधिक से अधिक सहयोग देने को कहा। थानाभवन विधायक सुरेश राणा  पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के  प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग,  एसपी विजय भूषण, सीडीओ विनोद कुमार सिंह, एएसपी वीके मिश्रा, सीओ सिटी निशांक शर्मा, उद्यमी अशोक बंसल, अजय संगल,  शामली मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश संगल, गौशाला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष  सुशील गर्ग, राकेश गर्ग मौजूद रहे।

 इससे पूर्व प्रेम प्रकाश कोठारी और पंडित मनीराम ने गौशाला का भूमि पूजन कराया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल और संचालन पवन बजरंगी ने किया। आयोजकों ने बताया कि गौशाला 25 बीघा जमीन मेें बनेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें