शामली। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर संचालित द्वितीय चरण के अभ्यर्थियों की सिविल सेवा, एनडीए, सीडीएस और जेईई मेन की परीक्षा 13 जून 2022 को होगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने बताया कि योजना में प्रतिदिन 90-90 मिनट के दो सत्र विषय विशेषज्ञों द्वारा आयोजित किए जाएंगे। जनपद स्तर पर संचालित द्वितीय चरण के अभ्यर्थियों की नि:शुल्क कोचिंग कक्षाओं के संचालन हेतु उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ द्वारा कक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है। एनडीए और सीडीएस की परीक्षा 13 जून से लेकर 03 सितंबर तक होगी। जेईई मेन की परीक्षा 13 जून 2022 से 22 जून 2023 और वर्चुअल कक्षाओं हेतु वाराणसी जिले की नीट की परीक्षा 13 जून 2022 से 22 अप्रैल 2023, वर्चुअल कक्षाओं हेतु वाराणसी में होगी।
योजना में प्रतिदिन 90-90 मिनट के दो सत्र विषय विशेषज्ञो द्वारा आयोजित किए जाएंगे। नीट जेईई की कक्षाओं के लिए वाराणसी जिले से, एनडीए सीडी एस की कक्षाओं हेतु जनपद मेरठ से तथा सिविल सेवा की कक्षाओं हेतु जनपद लखनऊ से वर्चुअल कक्षाओं की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना की अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर-6398956705 पर संपर्क किया जा सकता है।