झिंझाना। पीएनबी के पूर्व कैशियर को धोखाधड़ी के मामले में बैंक की सेवा से बर्खास्त कर दिया। इस संबंध में पीएनबी की टीम ने उसके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया।
पीएनबी बैंक में कैशियर रहे रामपाल ने क्षेत्र के लोगों के खाते से फर्जी तरीके से करोड़ो रूपये निकाल कर घोटाला किया था और फरार हो गया था।
इसमें वर्तमान मैनेजर ने रामपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
बुधवार को पंजाब नेशनल मुख्यालय दिल्ली से रामपाल की बैंक की सेवा समाप्त कर दी गई। रामपाल के दिल्ली निवास और झिंझाना के आवास पर वर्तमान शाखा प्रबंधक सुनील कुमार ने सेवा समाप्त का नोटिस चस्पा कर दिया।