शामली। शामली मिल में बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर चल रहे धरने पर गले पर ब्लेड मारकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले किसान की हालत में सुधार है। किसान को उपचार के बाद घर भेजा गया है।
बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शामली मिल में धरने पर बृहस्पतिवार को गांव सिंभालका निवासी किसान विक्रम सिंह ने गले पर ब्लेड से मारकर आत्महत्या की कोशिश की थी। इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। संवाद