फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारें

Sun, 28 Feb 2016 01:29 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सपा विधायक नाहिद हसन ने यात्रियों की परेशानी देख पानीपत-शामली रूट की रोडवेज बसें कैराना कस्बे से होकर निकालने की मांग की ।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर नाहिद हसन समर्थकों सहित उपजिलाधिकारी कैराना कार्यालय पहुंचे। वहां सीओ कैराना निशांक शर्मा की मौजूदगी में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि पानीपत-शामली रूट की रोडवेज बसे कैराना बाईपास से निकल जाती हैं, इससे कैराना आने वाले यात्रियों को बाईपास पर ही बसों से उतार दिया जाता है। इससे परेशानी होती है। इसके लिए पानीपत शामली रूट की बसों का कस्बे के बीच से निकलना जरूरी है। इस कारण कस्बे में जाम की समस्या रहती है। भारी वाहनों को बाईपास से ही निकाले।

यूपी रोडवेज के शामली डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान को एसडीएम कार्यालय बुलाकर कहा  यूपी रोडवेज की सभी बसे बाईपास के स्थान पर कैराना कस्बे से होकर गुजरेंगी और एक निश्चित स्थान पर बैठे रोडवेज के कर्मचारी को एंट्री कराने के बाद ही आगे जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने हरियाणा रोडवेज के जीएम से फोन पर वार्ता कर बसों को कैराना के बीच से निकालने की बात कही। सीओ निशांक शर्मा ने कहा भारी वाहनों को बाईपास से निकालने के साथ मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण करने वालों से मीटिंग कर बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें