फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विघ्न विनाशक गणपति की श्रद्धालुओ ने दी विदाई, पूर्वी यमुनानहर मे हुआ प्रतिमाओ का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना नहर में गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया
विज्ञापन

शामली। जिलेभर में घरों- मंदिरों में स्थापित गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन करके श्रद्धालुओं द्वारा विदाई दी गई। शहर के करनाल रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर में श्रद्धालुओं ने स्नान के दौरान गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। पूरे दिन गणपति की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए गणपति बप्पा मोरया अगले वर्ष तू जल्दी आने के जयघोष गूंजते रहे है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर मेें मंदिर समिति की ओर से रिद्धि- सिद्धि विघ्न विनाशक गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई। पिछले दस दिन तक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद आज मंदिर समिति की ओर से गणपति की प्रतिमा को लेकर शहर के कबाड़ी बाजार, फव्वारा चौक, कैैराना रोड, विजय चौक, करनाल रोड होते हुए पूर्वी यमुना नहर पर पहुंचे। नहर में मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने गणपति बाबा की प्रतिमा को विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन करने वालों में अश्वनी कांबोज, पंडित मनोज शास्त्री, नगर पालिका सदस्य के पति निशिकांत संगल समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। शहर के बुढ़ाना रोड स्थित रमेश पांचाल, संजय पांचाल समेत उनके परिजनों व शहर के पटेलनगर की सुनीता-पूनम आदि महिलाओं ने पूर्वी नहर में गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पूरे दिन गणपति बाबा मोरया अगले वर्ष से तू जल्दी आने का जयघोष गूंजता रहा। शहर के तालाब रोड स्थित मोहल्ला में सोनू चावला के नेतृत्व में उसके परिजनों ने गणपति की प्रतिमाओं को ले जाकर पूर्वी यमुना नहर में विसर्जित किया। इस मौके पर सोनू चावला,नीलम, सोनिया, मीरा चावला, बीना, जगवती, गुड्डी, विमला, सन्नो, तानिया, नमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें